न्यूज़रूम से संसद के सदन तक का सफर तय करने जा रहे हैं ? डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय !

यह नाम ओडिशा की सियासत में महत्वपूर्ण “चर्चा” का विषय बन गया है।

रायपुर डेस्क
डॉ.पबित्र मोहन सामंतराय

रायपुर छत्तीसगढ़ एवं भुवनेश्वर ओडिशा में 2 अप्रैल को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हैं। चार सीटों के लिए संभावित नामों की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पबित्र मोहन सामंतराय का नाम चर्चा में आ रहा है।

राजनीतिक गलियारों और मीडिया जगत में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या डॉ. सामंतराय न्यूज़रूम से राज्यसभा तक का सफर तय करने जा रहे हैं ?

डॉ. सामंतराय वर्तमान में ओड़िया
दैनिक Paryabekhyak और अंग्रेजी दैनिक The Kalinga क्रोनकल के Editor-in-Chief हैं।

मीडिया क्षेत्र में उनका योगदान एक सक्रिय और
स्पष्टवादी संपादक के रूप में जाना जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद महत्वपूर्ण है। वे
Rashtriya Patrakar Mahasangh (RPM),
National Media Confederation (NMC) और
Indian Federation of Small and Medium
Newspapers, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

पत्रकार सुरक्षा, मीडिया अधिकार और
छोटे-मध्यम समाचार पत्रों के हितों के लिए उनका
सक्रिय योगदान रहा है।

राजनीति से उनका पुराना नाता है। वर्ष 2009 में
उन्होंने Bharatiya Janata Party के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा विधानसभा के बर्चना क्षेत्र से चुनाव में भाग लिया था। हालांकि वे जीत हासिल नहीं कर पाए लेकिन सार्वजनिक
जीवन में उनकी सक्रियता बनी रही।

पत्रकारिता के साथ-साथ वे वैदिक शिक्षा और मूल्य आधारित शिक्षण पद्धति के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय रहे हैं| Vedic International
Foundation 3 Maharishi
International Gyan Foundation
अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देशभर में कई
शैक्षणिक पहलों को दिशा दी है।

अब जब राज्यसभा चुनाव करीब है, डॉ. सामंतराय का नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में चर्चा का केंद्र बन चुका है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो मीडिया और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को संसद में नई आवाज मिल सकती है।
फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह नाम ओडिशा की सियासत में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गया है।

2 अप्रैल की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्यसभा चुनाव में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *