छिंदोली से उठेगी किसानों के हक की हुंकार! “किसान न्याय जनसभा” में सरकारों के वादों का होगा बड़ा भंडाफोड़।

“आम आदमी पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन आज  प्रदेश महासचिव (मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय छत्तीसगढ़ सरकार पर करेंगे सीधा हमला”

महासमुंद डेक्स ___

महासमुंद।
छत्तीसगढ़ के किसानों के मुद्दों को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। किसानों के साथ कथित अन्याय, शोषण और अधूरे वादों को लेकर आम आदमी पार्टी आज झलप क्षेत्र के ग्राम छिंदोली में “किसान न्याय जनसभा” आयोजित कर रही है। यह सभा 09 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी, जिसे पार्टी के प्रदेश प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

भूपेन्द्र चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर आम आदमी पार्टी के सांथ पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मंच से छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ वर्षों से हो रहे शोषण, उनकी अनदेखी और उनके अधिकारों से उन्हें वंचित किए जाने के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि किसानों के मुद्दों पर दोनों सरकारों ने बार-बार बड़े वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी किसानों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

जनसभा में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों के लिए किए गए कृषि संबंधी वादों की भी परत-दर-परत समीक्षा की जाएगी। पार्टी का दावा है कि चुनावी मंचों से किए गए वादों और वर्तमान जमीनी सच्चाई के बीच का फर्क जनता के सामने रखा जाएगा।

आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी मधुराम यादव ने कहा कि यह जनसभा किसानों की आवाज को बुलंद करने का मंच बनेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस जनसभा को सफल बनाने की अपील की है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छिंदोली में आयोजित यह जनसभा आगामी समय में किसानों के मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *