LPG-पेट्रोल की सप्लाई पर प्रशासन का कंट्रोल :-

“महासमुंद में कंट्रोल रूम स्थापित_अधिकारियों की टीम तैनात”

BREAKING NEWS

महासमुंद डेस्क

महासमुंद | 19 मार्च 2026

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण संभावित आपूर्ति संकट की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन महासमुंद पूरी तरह सतर्क हो गया है। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर नजर रखने हेतु विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवा रायपुर के निर्देशों के तहत कलेक्टर कार्यालय महासमुंद (खाद्य शाखा) द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरे जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और निगरानी व्यवस्था का संचालन करेंगे।

प्रशासन ने जिले के सभी विकासखंडों में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त निगरानी समिति गठित की है, जो बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर नजर रखेगी।

विकासखंडवार अधिकारी एवं संपर्क नंबर

महासमुंद
▪ जुगल किशोर पटेल, तहसीलदार — 9300350093
▪ सुशील शर्मा, खाद्य निरीक्षक — 9421146074

बागबाहरा
▪ नितिन ठाकुर, तहसीलदार — 6263829969
▪ विवेक कुमार, खाद्य निरीक्षक — 7987643283

पिथौरा
▪ मनीषा देवांगन, तहसीलदार — 9770595340
▪ दिव्यांशु देवांगन, खाद्य निरीक्षक — 8821934829

बसना
▪ कृष्ण कुमार साहू, तहसीलदार — 8461821928
▪ हेमंत कुमार, खाद्य निरीक्षक — 8871894487

सरायपाली
▪ श्रीधर पंडा, तहसीलदार — 7389611559
▪ अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक — 7869754006

//घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई//

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग या किसी भी प्रकार का दुरुपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही जिले में गैस और ईंधन की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करते हुए प्रति सप्ताह रिपोर्ट जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) को भेजना अनिवार्य किया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *