
16 मार्च 2026 ग्राम बावनकेरा में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एकता लंगेह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महासमुन्द दिशा रामस्वरूप दीवान, सभापति जनपद पंचायत महासमुन्द धनेश गायकवाड, सरपंच गोपाल सिंह ध्रुव, उपसरपंच द्रोण चंद्राकर, पूर्व सरपंच नीलिमा चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े अनुभव मंच पर साझा किए। महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कम ब्याज दर पर ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम संगठन “दिव्या महिला समूह” की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें, बल्कि सशक्त बनकर परिवार एवं समाज को मजबूत करें।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। तुलसी यादव, हिना सिन्हा, लता ध्रुव, राधिका, उर्मिला, सरस्वती, खुशबू एवं हेमवती यादव के द्वारा सहित अन्य महिलाओं ने शासकीय योजनाओं पर खुलकर चर्चा की।
अंत में, छिनदौली की बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
