इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में युवा चौपाल न्यूज़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रायपुर।
शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में कार्यरत मृदंग ग्रुप अपने स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य संगीतोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 12 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित होगा।
इस संगीतमय आयोजन को खास बनाने के लिए शहर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे होंगी। वहीं जोन 5 के अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, शंकराचार्य महाविद्यालय (SSIPMT) के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी तथा प्रो. डी.के. इंटरप्राइजेस के श्री दीपेश कृपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनोज शर्मा (प्राचार्य, SSIPS), प्रो. महालक्ष्मी एसोसिएट्स, श्री संतोष नायक, प्रो. कांति कंस्ट्रक्शन, श्री प्रितेश साहू एवं भाजपा लाखेनगर मंडल के महामंत्री श्री राकेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बनाएगी।

कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि भिलाई के प्रतिभाशाली एवं ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को संगीतमय यात्रा पर ले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह संगीतोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का भी एक सशक्त प्रयास है।
मृदंग ग्रुप परिवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और संगीत की मधुर संध्या का भरपूर आनंद लें।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
