न्यायालय परिसर सरायपाली में वंचित हितग्राहियों के बनाए जाएंगे कार्ड।

सरायपाली, 14 मार्च 2026।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उन पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जो अब तक इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना से वंचित हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद कई हितग्राही जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से अभी तक इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे सभी पात्र नागरिकों को इस शिविर के माध्यम से योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत के दिन न्यायालय परिसर में लगाए जा रहे इस शिविर में पात्र हितग्राही अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। शिविर में विभागीय कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नागरिकों से अपील
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि सभी पात्र परिवारों को सरकार की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके।
खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी. आर. धृतलहरे ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
