पिथौरा के होटलों एवं ढाबो व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की जांच की गई।
घरेलू सिलेंडर का दुरूपयोग करने वाले लोगों में मचा हड़कंप
होटलों एवं एजेंसी में घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए

महासमुंद //खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में घरेलु गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग की नियमित जांच किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में खाद्य विभाग जांच दल द्वारा आज विकासखण्ड पिथौरा के होटलो एवं ढाबो व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की जांच की गई।

श्री हरीश सोनेश्वरी, सहायक खाद्य अधिकारी, श्री मनीष यादव सहायक खाद्य अधिकारी, श्री सुशील शर्मा, खाद्य निरीक्षक, श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक एवं श्री दिव्यांशु देवागंन, खाद्य निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप से विकासखण्ड पिथौरा में संचालित होटलो ढाबो (व्यावसायिक प्रतिष्ठानो) में घरेलु गैस सिलेण्डर एवं गैस एजेन्सी की जांच की गई।
जांच दल द्वारा आज पिथौरा स्थित गैस एजेन्सी श्री जगन्नाथ इण्डेन गैस एजेन्सी के गोदाम में रखे सिलेण्डर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन में वास्तविक स्टॉक से 14.2 कि.ग्रा. घरेलु गैस सिलेण्डर में 39 सिलेण्डर, 5 कि.ग्रा. छोटा में 19 सिलेण्डर तथा कॉमर्शियल 19 सिलेण्डर की कमी पायी गई। इस प्रकार स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर कुल 625 नग सिलेण्डर श्री जगन्नाथ गैस एजेन्सी से जप्त किया गया है।
इसी तरह संतोष होटल पिथौरा में 06 नग घरेलु सिलेण्डर, हनुमान माखड़ी भोजनालय पिथौरा में 03 नग घरेलु सिलेण्डर एवं महाकाल चाय सेंटर पिथौरा में 01 नग घरेलु सिलेण्डर व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया है।
संबंधित गैस एजेन्सी एवं होटलो के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानो का उल्लंघन किये जाने के कारण घरेलु गैस सिलेण्डरो की जप्ती का प्रकरण सक्षम न्यायालय महासमुन्द में प्रस्तुत किया जा रहा है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव नें यह अपील किया है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में ईंधन के रुप में व्यवसायिक सिलेण्डरो का उपयोग करें। होटलो एवं ढाबो की नियमित जांच खाद्य विभाग द्वारा किया जाता रहेगा। घरेलु गैस सिलेण्डरो का व्यवसायिक उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
