महासमुन्द प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में मीडिया परिसंवाद का भव्य आयोजन।

“राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर होगा गहन मंथन”

।। आपका आदेश न्यूज़ ।।

महासमुन्द। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीडिया प्रभाग द्वारा मीडिया जगत के लिए एक गरिमामय मीडिया परिसंवाद एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मीडिया प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक, राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश “भाई जी” की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होगा।

इस अवसर पर सारगर्भित परिचर्चा, योगानुभूति सत्र तथा ब्रह्मा भोजन (लंच) का आयोजन किया गया है। परिसंवाद का मुख्य विषय “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” (Role of Media in Nation Building) रहेगा, जिस पर देश व समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

तिथि: रविवार, 21 दिसंबर 2025

समय: प्रातः 11:00 बजे

स्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
उपकार भवन, महासमुन्द

गरिमामय उपस्थिति

मुख्य अतिथि: माननीय भ्राता योगेश्वर राजू सिन्हा जी, विधायक, महासमुन्द विधानसभा

विशिष्ट अतिथि:

माननीय भ्राता पीयूष तांडेय जी, सहायक प्राध्यापक (हिन्दी), बागबाहरा

डॉ. संध्या चन्द्राकर जी, प्रोफेसर (बी.एड.), पार्वती शिक्षा महाविद्यालय, अंबिकापुर

मुख्य वक्ता: श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी तोमेश्वरी दीदी, राजयोग शिक्षिका, पिथौरा (महासमुन्द)

आशीर्वचन: परम श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी, सेवाकेन्द्र संचालिका, महासमुन्द

आयोजकों द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को इस गरिमामय आयोजन में श्रवण लाभ लेने एवं सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजक

मीडिया प्रभाग,
राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
उपकार भवन, बीएसएनएल टॉवर के सामने, तुमगांव रोड, महासमुन्द (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *