“वन परिछेत्र अधिकारी , कांकेर नुसरत सबा ( प्रशिक्षु, ए.सी.एफ) के नेतृत्व मे पांच जंगली सूअरों का अवैध शिकार करते सात आरोपी गिरफतार”

कांकेर डेक्स _

छत्तीसगढ के कांकेर जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर वन मंडल के अंतर्गत नरहरपुर और कांकेर वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से पांच जंगली सूअरों का शिकार किए जाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग की टीम को मुखबिर से अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वयसकोंगेरा क्षेत्र में घेराबंदी कर दो बाइकों से एक जंगली सूअर को ले जाते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी शिकार किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने एसीएफ नुशरत सबा के नेतृत्व मे विभिन्न स्थानों से चार मृत जंगली सूअरों के अवशेष और एक जीवित जंगली सूअर बरामद किया। मौके से शिकार में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए हैं।


सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) नुशरत सबा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जंगली सूअरों को मारकर उनका मांस बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि आज रंगपंचमी का त्योहार होने के कारण आरोपियों ने मांस की खपत को देखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
