तेजराम विद्रोही के कार को टककर मारना महज एक दुर्घटना है या जानलेवा कोशिश?


सोमवार 9 मार्च की शाम को करीब 4.30 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के कार को तेज रफ़्तार ट्रक क्रमांक CG 08 AG 9972 द्वारा टककर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
वेगन आर कार क्रमांक CG 04HS 1055 भारतीय किसान यूनियन फिंगेश्वर के ब्लॉक संयोजक रेखराम साहू का है जिसे तेजराम विद्रोही यूनियन के काम से हमेशा उपयोग करते रहते हैं।
घटना के दिन वे रेखराम साहू के साथ पंडित सुन्दरलाल शर्मा चौक राजिम से नवापारा की ओर पुल के पास स्थिति विभा ग्राफिक्स के पास किसान संगठन की बैनर के लिए जा रहे थे कि सुमित भोजनालय के सामने सड़क किनारे हरा चना ख़रीद कर गाड़ी में बैठे ही थे की तभी ट्रक ने चालक साइड को जोरदार टककर मार दिया कार तेजराम विद्रोही चला रहे थे और सामने यात्री सीट पर रेखराम साहू बैठे थे जो बाल बाल बच गए।
इस घटना की जानकारी लेने थाना राजिम पहुँचे महासमुंद जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, तथा किसान यूनियन के सदस्यों कृष्ण कुमार चंद्राकर, भूनूराम साहू, रोशन चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, योगेंद्र साहू, ललित साहू ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना महज एक दुर्घटना है या विद्रोही की जान लेने की कोशिश?
क्योंकि तेजराम विद्रोही प्रदेश में मजदूरों किसानों की अधिकारों के लिए संघर्ष का आवाज बन चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में एक नामी बीज कंपनी द्वारा सैकड़ों किसानों व मजदूरों का करोड़ों रूपये का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण उन्होंने कम्पनी पर पुरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबन्ध लगाने और किसानों व मजदूरों को भुगतान करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
महासमुंद जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर के सांथ प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी राजिम से मुलाक़ात कर मांग किया है कि इसे केवल साधारण दुर्घटना की दृष्टि से न देखकर साजिश की दृष्टिकोण से जाँच किया जाना चाहिए।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
