“कवरेज करने गए पत्रकार को पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने दी जान से मारने की धमकी।

“हो रहा विधानसभा में टैंकरों से पेट्रोल डीजल की चोरी”

आशंका जताई जा रही की कहीं राजधानी रायपुर के पुलिस और खाद्य विभाग की मिली भगत हो नहीं ?

“विधानसभा थाना प्रभारी से शिकायत पर थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान बोले खाद्य विभाग में करो शिकायत “

सवाल ! क्या अब अपराधियों को खाद्य विभाग ही पकड़ेगा ?

//आपका आदेश न्यूज़//

(30 लीटर पेट्रोल, डीज़ल चोरी हुआ है का बयान देता व्यक्ति)

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रायपुर राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के बिलासपुर हाइवे टेकारी स्थित बाबा बिरयानी के समाने यार्ड पर टैंकर से पेट्रोल डीजल चोरी किया जाता है।जिसकी जानकारी मीडिया को होने पर कई मीडियाकर्मी कवरेज करने गए। कवरेज के बाद पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने वॉट्सअप कालिंग करके मीडिया कर्मी को जान से मारने की धमकी दे दी।

मिडिया कर्मी ने जिसकी शिकायत फोन से विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत को दी,थाना प्रभारी ने कार्यवाही करने के बजाय मीडिया कर्मी को खाद्य विभाग में शिकायत करने की सलाह दे दी।

यार्ड जहाँ डीज़ल चोरी हो रहा था

सवाल ये उठता है कि मीडिया कर्मी अपनी जान पर खेलकर किसी चीज का खुलासा करतें हैं,उसके बाद पुलिस कार्यवाही नहीं करती।

क्या खाद्य विभाग अब अपरधियों को पकड़ेगा? थाना प्रभारी का यह गैर जिम्मेदाराना बयान ये दर्शाता है कि पुलिस के और खाद्य विभाग के संरक्षण में धंधा फल फूल रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि मीडिया में  खबर प्रकाशित होने के बाद, पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति, टैंकर से पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले यार्ड के मालिक, एवं गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले थाना प्रभारी पर शासन प्रशासन  क्या कार्यवाही करती है ?ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *