छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन : छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ वर्मा (गर्व) के नेतृत्व में वी.आई.पी. चौक, रायपुर में हुआ आयोजन

रायपुर, 1 नवम्बर।
राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ वर्मा (गर्व) की पहल पर राजधानी रायपुर के वी.आई.पी. चौक में छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन-अर्चन किया गया। इस आयोजन में पत्रकारों, समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का अद्भुत संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में उपस्थित पत्रकारों द्वारा जय जोहार छत्तीसगढ़ महतारी के उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन, आरती और पुष्प अर्पण कर मातृभूमि को नमन किया गया। सांथ छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यंजन ठेठरी खुरमी का प्रसाद भी वितरण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ वर्मा (गर्व) ने कहा कि —

“छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, मातृभूमि और अस्मिता का प्रतीक है। हमें अपनी माटी, भाषा और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। पत्रकार समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं, उन्हें सदैव प्रेम, एकता और मानवीय मूल्यों का संदेश देना चाहिए।”


उन्होंने आगे कहा कि महासंघ का उद्देश्य केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, सौहार्द और लोक-संस्कृति के संरक्षण के लिए भी कार्य करना है।

इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी, सदस्यगण और आम नागरिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

पूजन कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ महतारी वंदना एवं सामूहिक जयघोष के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण चौक “जय जोहार छत्तीसगढ़” के नारे से गूंज उठा। यह आयोजन प्रदेश में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *