“जुलूस-ए-गौसिया” का सीरत कमेटी ने भव्य स्वागत किया।
//आपका आदेश न्यूज़ //
रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। जुलूस का आगाज़ बैजनाथ पारा चौक से दोपहर 4 बजे हुआ, जिसका एवरग्रीन चौक पर शहर सीरत-उन-नबी कमेटी, रायपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस मेहबूबिया चौक पर एकत्र हुए, जहाँ से संयुक्त रूप से आगे बढ़ते हुए जुलूस ने शहरभर में अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस में शामिल मस्जिदों के इमामों का स्वागत शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के सदर जनाब मोहम्मद सोहेल सेठी की अध्यक्षता में पुष्पमाला पहनाकर किया गया। मंच से जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई और उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद साहबुद्दीन, सिराज भाई, फहीम अंसारी, अब्दुल नादिर खान, शेख शकील, नूरा भाई, नासिर खान, सिराज खान, रफीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह जानकारी शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर के मीडिया प्रभारी शेख शकील और अब्दुल नादिर खान द्वारा दी गई।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।