रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप जी नें महासमुंद में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण।
।। आपका आदेश न्यूज़ ।।
लोक निर्माण विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण करते हुए रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप जी नें संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

महासमुंद, 11 दिसम्बर 2025/आज लोक निर्माण विभाग, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री पी. एम. कश्यप द्वारा लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुंद के अंतर्गत जारी विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।
मुख्य अभियंता ने महासमुंद शहर से लगे महासमुंद–तुमगांव–अछोला मार्ग तथा बरोंडा चौक महासमुंद–बम्हनी मार्ग का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दोनों मार्गों में निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश प्रदान किए।
साथ ही मार्ग चौड़ीकरण कार्य में बाधा बने विद्युत पोलों को अतिशीघ्र हटाने तथा पेड़ों की कटाई की आवश्यक कार्यवाही तुरंत पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनिल कुमार अग्रवाल, संबंधित उप-अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।