।।आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।।
रायपुर। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा आज रायपुर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का स्वागत फूल वर्षा एवं सिख समाज के गुरुओं को पुष्पमालाएं पहनाकर किया गया।

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इस जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाहिद स्मारक, जी.ई. रोड पर एक सुंदर मंच बनाया गया, जहाँ मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस में आए श्रद्धालुओं को पानी की बोतलें एवं आइसक्रीम वितरित की गईं।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ैसल रिज़वी एवं शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि —
“छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हमेशा से भाईचारे, एकता और सेक्युलरिज़्म की प्रतीक रही है। हम सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं और आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर भी उसी सौहार्द की मिसाल पेश की गई है।”
इस अवसर पर संगठन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे —
संरक्षक: सैयद फैसल रिज़वी साहब
मजलिस-ए-शूरा के सदस्य: नज़र हुसैनी साहब
वरिष्ठ सदस्य: एम.के. गौरी साहब, रफीक साहब
प्रदेश अध्यक्ष: जनाब मोहम्मद सिराज साहब
संभाग उपाध्यक्ष: जुबैर मोहम्मद साहब
संभाग संरक्षक: गुलाम रसूल साहब
सह-संरक्षक: रिज़वान हमीदी साहब
संभाग उपाध्यक्ष: रहमतुल्ला खान साहब
संभाग प्रभारी: अलकाफ गनीवाल साहब
संभाग अध्यक्ष: शाज़ी रशीद
सचिव: फहीम अंसारी साहब
शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के सदर: जनाब सोहेल सेठी साहब
सीरत कमेटी सदस्य: अब्दुल नादिर खान, शेख शकील, गुड्डा सेठी, फ़हीम अंसारी तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी शहर सीरत-उन-नबी कमेटी, रायपुर के मीडिया प्रभारी शेख शकील एवं अब्दुल नादिर खान द्वारा दी गई।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
