/रायपुर में 125 मंदिरों के पुजारी-महंतों की ऐतिहासिक बैठक संपन्न/
“ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन”
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//
रायपुर, 25 अक्टूबर 2025। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु भव्य बैठक” आज दूधाधारी सत्संग भवन, मठ पारा रायपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में 125 मंदिरों और मठों के पुजारी, महंत एवं धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य महंत राम सुंदर दास जी महाराज ने की, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा —
“मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, समाज को दिशा देने का केंद्र हैं। जब मंदिर पॉलीथिन मुक्त होंगे तो समाज भी प्रेरित होगा। यह केवल सफाई का नहीं, बल्कि ‘संस्कार और संस्कृति की शुद्धता’ का भी अभियान है। हर श्रद्धालु को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह पूजा सामग्री बिना पॉलीथिन के ही लाए। ग्रीन आर्मी का यह प्रयास वास्तव में धर्म और पर्यावरण दोनों की रक्षा का संगम है।”
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने किया। उन्होंने कहा —
“हम पिछले आठ वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता की दिशा में कार्यरत हैं। आज धार्मिक समुदाय के साथ यह ऐतिहासिक पहल छत्तीसगढ़ के मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जब धर्म और पर्यावरण एक साथ खड़े होते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है।”
इस अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने कहा —
“आज का यह आयोजन हमारे मिशन को और मजबूत करेगा। मंदिरों से शुरू हुआ यह अभियान अब हर मोहल्ले और हर घर तक पहुँचेगा। हम सभी मंदिर समितियों के सहयोग से रायपुर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कार्यक्रम में व्हाइट विंग की अध्यक्ष श्रीमती निधि अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा —
“महिलाओं की भागीदारी इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण होगी। घरों से ही पॉलीथिन का प्रयोग बंद होगा, तभी मंदिर और समाज दोनों स्वच्छ बन सकेंगे। व्हाइट विंग की सभी सदस्याएँ इस मिशन को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय रहेंगी।” कार्यक्रम का मंच संचालन मिस्टर टारगेट ने ऊर्जा और अनुशासन के साथ किया।
अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“आप सभी की उपस्थिति और कवरेज इस जन-जागरण को नई ऊँचाई देगी। हम सभी उपस्थित मठाधीशों, पुजारियों और समाजसेवियों का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महंत, पुजारी और सदस्यों ने पॉलीथिन मुक्ति का संकल्प लिया। ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने घोषणा की कि यह अभियान 16 चरणों में निरंतर रूप से व्हाइट विंग के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी चरणों में व्यापारियों, सार्वजनिक भवनों, स्कूल-कॉलेजों, विभिन्न समाजों की समितियों, जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों की बैठकें भी आयोजित की जाएँगी।
यह आयोजन ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक बड़ा, प्रेरक और सफल कार्यक्रम सिद्ध हुआ, जिसने पूरे प्रदेश में पॉलीथिन मुक्त मंदिरों के अभियान को नई दिशा दी है। शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी, ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़।
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, "जनहित में..."।