Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Social

आज क़ानून की वर्दी सुरक्षा की नहीं__बल्कि भय और तानाशाही की पहचान बनती जा रही है—यह अत्यंत चिंताजनक है।

By Paritosh Sharma
December 26, 2025 4 Min Read
0

“रायपुर में मुस्लिम समाज का आक्रोशित लेकिन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन”

“कड़ाके की ठंड में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्गों और महिलाओं को पुलिस वाहनों में बैठाकर ऐसे ले जाया गया, मानो वे कोई गंभीर अपराधी हों”

“पुलिस कार्रवाई के तरीके पर कड़ा विरोध, न्याय व संवैधानिक मूल्यों की मांग”

जनहित में…

“आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़”

।। संपादक परितोष शर्मा ।।

रायपुर।

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को रायपुर शहर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में आज रायपुर में शहर सीरतुन्नबी कमेटी के आह्वान पर मुस्लिम समाज का एक विशाल, शांतिपूर्ण एवं आक्रोशित धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और एक स्वर में पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विरोध पुलिस की वैधानिक जिम्मेदारियों से नहीं, बल्कि उनके अमानवीय, एकतरफा और भय उत्पन्न करने वाले तौर-तरीकों से है।

-घटना का विवरण-

वक्ताओं ने बताया कि 23/12/2025 की सुबह लगभग 4 बजे, बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या स्पष्ट कारण बताए, रायपुर शहर पुलिस द्वारा मुस्लिम समाज के सम्मानित पुरुषों, महिलाओं और विशेष रूप से बुज़ुर्गों को उनके घरों से उठाकर पुलिस थानों में ले जाया गया।

इस दौरान कड़ाके की ठंड में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्गों और महिलाओं को पुलिस वाहनों में बैठाकर ऐसे ले जाया गया, मानो वे कोई गंभीर अपराधी हों।
लगभग 150 से अधिक लोगों को इसी प्रक्रिया से गुज़ारा गया और बाद में केवल दस्तावेज़ सत्यापन के पश्चात उन्हें वापस भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई से समाज में यह भावना प्रबल हुई कि यदि केवल पूछताछ ही उद्देश्य था, तो इसके लिए नोटिस, समन या सम्मानजनक कानूनी प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई।

_अध्यक्ष का वक्तव्य_

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा—

“मुस्लिम समाज हमेशा से कानून का सम्मान करते आया है और आगे भी प्रशासन के साथ समन्वय करता रहेगा। लेकिन बिना सूचना, बिना प्रक्रिया और डर पैदा करने वाले तरीकों से की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। आज वर्दी सुरक्षा की नहीं, बल्कि भय और तानाशाही की पहचान बनती जा रही है—यह अत्यंत चिंताजनक है।”

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और न्यायपालिका की दिशा-निर्देशों की पूरी तरह अनदेखी की गई हो।

“कानूनी दृष्टिकोण”

वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिज़वी ने कहा—

“भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC), सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालयों की स्पष्ट गाइडलाइंस के अनुसार महिलाओं और बुज़ुर्गों को रात में या बिना ठोस आधार के हिरासत में नहीं लिया जा सकता। इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होता है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।”

-: एकतरफा एवं लक्षित कार्रवाई का आरोप :-

धरना स्थल से यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई एकतरफा और लक्षित प्रतीत होती है, जिससे मुस्लिम समाज के भीतर भय और अपमान की भावना उत्पन्न हुई है।
वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज पूछताछ से नहीं, बल्कि पूछताछ के तरीके से आहत है।

“विभिन्न समाजों की भागीदारी”

इस धरना प्रदर्शन में मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया और संवैधानिक, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित__

पूर्व अध्यक्ष सीरत कमेटी नौमान अकरम हामिद, अलीम रज़ा,
राष्ट्रीय हुसैनी सेना अध्यक्ष राहिल रउफी, महासचिव रफीक गौटिया,
मो. आमिर (जनाब), सैयद सूफ़ी ओवैस,
ऑल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन से फैसल रिज़वी (वरिष्ठ अधिवक्ता), मो. सिराज,
36गढ़ मुस्लिम महासभा से एजाज़ कुरैशी, मो. फहीम शेख,
अज़ीम खान कुरैशी, जमात मो. अलीम कुरैशी, आफताब कुरैशी,
मेमन जमात से इदरीस लोया, आसिफ़ मेमन, फारूख बेलिम, याक़ूब मुकाती,
बोहरा समाज से मोइज़ सैफी एवं साथीगण,
सिया समाज से हाजी मोहसिन अली सुहैल, हैदर अली (मुतवल्ली, हैदरी मस्जिद),
ईरानी समाज से बाबर भाई, सरफराज ईरानी,
मसीह समाज से मनीष दयाल,
सतनामी, बौद्ध, सिख एवं उत्कल समाज के प्रतिनिधि मंडल।

“स्थानीय समाज के गणमान्य सदस्य”

इस अवसर पर एजाज़ खान, शेख जावेद, फहीम खान, अब्दुल नादिर खान, फिरोज़ खान, शेख शकील, इसरार, नासिर खान, शफीक खान, आतिफ़ सेठी, अयान सेठी, गुड्डा सेठी, सद्दाम, हसन खान, अशफाक खान सहित हज़ारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

/ समापन /

धरना प्रदर्शन में शामिल सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मुस्लिम समाज संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ा है, लेकिन सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह जानकारी शेख शकील एवं अब्दुल नादिर खान(मीडिया प्रभारी – शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर)द्वारा समस्त मुस्लिम समाज की ओर से संयुक्त रूप से प्रदान की गई।

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा

भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।

अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।

aapkaadeshnews.in
Author

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया। अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, "जनहित में..."।

Follow Me
Other Articles
Previous

वन खेल परिसर महासमुंद में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन।

Next

पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Tags

वुमन

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Categories

  • Crime (30)
  • durghatna (1)
  • Education (14)
  • Entertainment (7)
  • forjary (1)
  • Health (14)
  • Legal (5)
  • Politics (5)
  • Social (38)
  • Uncategorized (295)
  • आप बीती (1)
  • एग्रीकल्चर (2)
  • धर्म (1)

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Recent

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।
  • अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन संपन्न।
  • श्री अनुप कुमार सतपथी जी बिलासपुर में बने एस ई सी आर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी।
  • जशपुरिया ‘रात्रे’ का ‘अंधेरे’ में तीर: – पत्रकार को ₹ 50 लाख का नोटिस।
  • पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज।
  • पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब।

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Latest News

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
Copyright 2026 — . All rights reserved. Aapkaadeshnews.in Powered by B4Festival