“कावेरी सीड्स के प्रभावित किसानों ने कम्पनी के खिलाफ खोला मोर्चा”

“बैठक में बनी व्यापक रणनीति”
आपका आदेश न्यूज़ संवाददाता : महासमुंद, 26 सितम्बर 2025 महासमुंद जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 121 किसानों ने आज जिला मुख्यालय महासमुंद में बैठक कर भुगतान प्राप्त करने के लिए व्यापक रणनीति बनाया है। आज की बैठक जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, किसान नेता पारसनाथ साहू के विशेष उपस्थित में किया गया जिसमें प्रभावित किसान, कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रवीन चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, केशव पाल, मनीष साहू, महेन्द्र बंजारे, पुष्कर चंद्राकर, श्याम साहू, बीरेंद्र साहू, अभिषेक पटेल सहित रायपुर, महसमुंद एवं बलौदाबाजार जिलों से आरंग, अभनपुर, महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बलौदा बाजार ब्लॉक के किसान सम्मिलित हुए।

किसानों ने बताया कि कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड द्वारा बीज उत्पादन के पश्चात् 121 किसानों से 103.124 एकड़ का बीज लेकर तीन करोड़ संतावन लाख एक हजार एक सौ अड़तालिस रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा हालांकि शुरुआती तौर पर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, बीज निगम अध्यक्ष, को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा, कम्पनी को पत्र लिखकर 15 दिवस के भीतर भुगतान करने कहा जायेगा, साथ ही जिन किसानों को चेक मिला है और बाउंस हो गया है उनका चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया जायेगा, 03 अक्टूबर को मंत्रालय एवं बीज निगम को पत्र भेजा जायेगा, 12 अक्टूबर को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल हैदराबाद के लिए रवाना होगी. पत्र व्यवहार और मुलाक़ात से किसानों को भुगतान नहीं मिलने की दशा में किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।