
ऐतिहासिक बजट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य!
विकास, शिक्षा, किसान और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा दांव!

महासमुंद। झलप भाजपा मण्डल के अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अपने तीसरे बजट में यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है।
शिक्षा और युवाओं पर बड़ा निवेश
प्रदेश में 25 नए महाविद्यालयों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान युवाओं के भविष्य को सशक्त करेगा। महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ओलंपिक खेलों के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है।
किसानों के लिए 4500 करोड़ की सौगात
सिंचाई बैराज, डेम एवं शिकाशेर नहर परियोजना के लिए 4500 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों की दशा और दिशा बदलने वाला निर्णय बताया जा रहा है। इससे खेतों तक पानी पहुंचेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी।
महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश
18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को 1.5 लाख रुपये की सहायता, 250 महतारी सदनों के निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये तथा मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
बड़ा बयान
“यह बजट केवल घोषणाओं का पुलिंदा नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत खाका है।
सरकार हर वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
— चंद्रहास गोलू चंद्राकर
चंद्रहास गोलू चंद्राकर ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बनेगा।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
