“भक्ति, उल्लास और आस्था से सराबोर रहा तीज पर्व – महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, रातभर गूंजते रहे भजन-कीर्तन”

“पारंपरिक रीति-रिवाजों संग मनाया गया तीज – समाज सेविका आशा शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने की प्रभु आराधना”

“महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया व्रत”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

छत्तीसगढ़ / कबीरधाम _सावन मास का पावन पर्व तीज इस बार महिलाओं की अपार श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बन गया। समाज सेविका एवं आपका आदेश न्यूज़ की प्रबंध संपादक श्रीमति आशा शर्मा के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और संध्या बेला में भगवान शिव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजा स्थल आम्र-पल्लव, पुष्प और दीपों से सजाया गया था। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर जब सामूहिक भजन-कीर्तन के लिए एकत्र हुईं तो वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोलक-मंजीरे की थाप और लोकगीतों की गूंज ने पूरे आयोजन को दिव्यता प्रदान की।

रात्रिभर महिलाएं प्रभु की आराधना में लीन रहीं। “सावन की सखियां” और “हरियाली तीज” जैसे पारंपरिक गीतों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। व्रतधारिणी महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए प्रभु का ध्यान किया।

“तीज व्रत नारी शक्ति की आस्था और धैर्य का प्रतीक है।” – श्रीमति आशा शर्मा

“सज-धजकर, गीत-संगीत और उपवास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व घर-परिवार को जोड़ने वाला पर्व है।” –श्रीमति नीता गुप्ता


श्रीमति सुमन जोशी, कल्पना, संध्या, किरण, आरती, ऊँषा,रितु और वहाँ उपस्थित महिलाओं नें कहा की “सामूहिक आराधना और भजन-कीर्तन समाज में प्रेम, सहयोग और सौहार्द का संदेश देते हैं।”

जो हर वर्ष उत्साह, उमंग के सांथ मनाया जाने वाला भारतीयों का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *