“रायपुर में कुनबी समाज महिला मंडल ने मनाया भव्य सावन महोत्सव”

खेल, नृत्य और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में भरी रंगत

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

रायपुर, 3 अगस्त 2025:
प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन की महिला मंडल कार्यकारिणी द्वारा 3 अगस्त 2025, रविवार को रायपुर में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर एवं जिला भाटापारा शाखा की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती हर्षदा टिचकुले जी ने की। सावन की हरियाली और उमंग से सराबोर इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियाँ जैसे खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य स्पर्धाएं और विशेष आकर्षण ‘सावन क्वीन प्रतियोगिता’ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और परंपरा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ:

नृत्य प्रतियोगिताएं
खेल प्रतियोगिताएं
सावन क्वीन प्रतियोगिता

कार्यक्रम की अध्यक्षता: श्रीमती हर्षदा टिचकुले जी
मुख्य मार्गदर्शक एवं आयोजन टीम:

सारिका गेडेकर (महिला मंडल प्रमुख)

मनीष बारसे (प्रदेश उपाध्यक्ष)

नैना गाढ़वे (उपाध्यक्ष)

लता झलके, हेमलता शिवनकर, रिंकू हुकरे

संगीता भंडारकर, यमु ताई फुन्डे, रजनी मुनेश्वर
…और महिला मंडल कार्यकारिणी की सभी प्रेरणास्रोत सदस्याएं

इस भव्य आयोजन ने समाज की महिलाओं को एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान किया।

कुनबी समाज महिला शक्ति के इस सावन  उल्लास और संस्कृति की खूबसूरत झलक ने सभी के दिल जीत लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *