
आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //रायपुर 3 अगस्त _ आज रायपुर में निकली भव्य कांवड़ यात्रा का यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर इकाई द्वारा गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह पावन यात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री राजेश मूणत जी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारों के साथ शामिल हुए।
यात्रा में शिव पार्वती की भव्य झांकियाँ, नंदी महाराज, भूत-प्रेत रूपी बारात, काली माता, दुर्गा माता, सरस्वती माता की झांकी, विदर्भ से आए कटप्पा नृत्य दल, हाथी, घोड़ा और ऊंट जैसे अलौकिक दृश्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
यात्रा का स्वागत श्रीकृष्ण भगवान की प्रतीक रूप में गमछा, फूलमाला, एवं फूल वर्षा के माध्यम से किया गया। मंच के सामने श्रीकृष्ण भक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक झांकी एवं अहीर नृत्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


इस पावन अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री परमानन्द यदु, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, महासभा राजिम
श्री नरोत्तम यदु, युवा प्रकोष्ठ महासचिव
श्री संतोष यदु, अध्यक्ष, रायपुर राज
श्री शोभा राम यादव, कोषाध्यक्ष
श्री महेश यादव, अध्यक्ष, रायपुर राज युवा प्रकोष्ठ
श्री बंशी यादव, कोषाध्यक्ष, रायपुर राज युवा प्रकोष्ठ
श्री हरिराम यदु, अध्यक्ष, रायपुर महानगर इकाई
श्री रामजीवन यदु, संरक्षक
श्री इंद्रदेव यदु सचिव,शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी
श्री बसंत यदु प्रदेश संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ
श्रीमती माया यदु, कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रायपुर महानगर
डा. ईतवारी यदु अध्यक्ष तें दुआ पार
श्री मोहित यदु, तेंदुआ पार से
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए
सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल एवं भव्य रूप प्रदान किया।
यात्रा में समाज की एकता, आस्था और सेवा भावना की अद्वितीय झलक देखने को मिली।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
