Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Entertainment

“25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मार्च पास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ समापन”

By Paritosh Sharma
October 9, 2025 5 Min Read
0

“प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास होता है – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी”

“ओवरऑल चैंपियन बिलासपुर संभाग रहा”

//आपका आदेश न्यूज़ //

महासमुंद 9 अक्टूबर 2025/ जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विजेता खिलाड़ियों को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी द्वारा कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समस्त कोच एवं प्रतियोगिता में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने ओवर ऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। द्वितीय स्थान रायपुर संभाग को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त श्री इंद्रजीत खालसा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाअध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।

समापन अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलने और प्रतियोगिता से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है। क्योंकि खेल केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी हमें सशक्त बनाते हैं। आप सभी ने अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में आप में से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें पूरे संसदीय क्षेत्र में लगभग 50 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है। प्रारंभिक दौर में क्लस्टर लेवल खेल से प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
  स्काउट गाइड संघ के जिलाअध्यक्ष श्री येतराम साहू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा मैदान पर खेलते देखना सुखद होता है। खेल का मैदान भी एक तरह की पाठशाला है। यहां हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी ने खेल भावना, जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अनुशासन भी बनाए रखा यह वास्तव में एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

जिला हैण्डबाल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि राज्य स्तरीय शालेय हैंडबाल प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी ने यह साबित किया है कि समर्पण, मेहनत और टीम स्पिरिट के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। मैं विशेष रूप से उन खिलाड़ियों की सराहना करता हूँ जिन्होंने कठिन परिश्रम कर यहां तक का सफर तय किया। विजेता टीमें निश्चित ही बधाई की पात्र हैं, लेकिन असली विजेता वे सभी खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। क्योंकि खेल का असली अर्थ जीत या हार में नहीं, बल्कि खेल भावना में छिपा होता है। उन्होंने आयोजन समिति, शिक्षकों, निर्णायकों और सभी सहयोगियों को आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप आने वाले वर्षों में राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल प्रतिभा का मंच नहीं, बल्कि यह हमारी युवा पीढ़ी में टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 5 जोन से 320 खिलाड़ी शामिल हुए। इन खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 6 स्थानों पर आवास की उचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही खिलाड़ियों को आवास से खेल मैदान तक लाने ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी कोच, खिलाड़ियों एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्वत, पूर्व पार्षद श्री महेन्द्र सिक्का, श्रीमती मीना वर्मा, श्री आनंद साहू, श्री राकेश चंद्राकर, श्री हनीश बग्गा, श्री मुन्ना साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक श्री सतीश नायर, श्री एन.के सिन्हा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, खेल से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी जन मौजूद थे।

/प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम/

कबड्डी 19 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बिलासपुर, उप विजेता दुर्ग, तृतीय रायपुर व बालिका वर्ग में  विजेता बिलासपुर, उप विजेता दुर्ग एवं तृतीय बस्तर रहा। इसी प्रकार हैंडबॉल 17 वर्ष बालक वर्ग में विजेता रायपुर, उप विजेता बस्तर एवं तृतीय स्थान दुर्ग जोन ने हासिल किया तथा रग्बी 17 वर्ष बालक वर्ग में विजेता बिलासपुर, उप विजेता बस्तर व तृतीय रायपुर एवं बालिका वर्ग में विजेता बिलासपुर, उप विजेता बस्तर एवं तृतीय स्थान दुर्ग का रहा।
विदित है कि 06 से 09 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा सहित कुल 5 जोन से कुल 320 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कुल 03 खेल शामिल किए गए थे। जिसमें कबड्डी में 19 वर्ष बालक/बालिका, हैंडबाल में 17 वर्ष बालक एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका कुल 200 बालक एवं 120 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा

भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।

अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।

aapkaadeshnews.in
Author

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया। अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, "जनहित में..."।

Follow Me
Other Articles
Previous

“राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 17 अक्टूबर को”

Next

ई-ऑफिस से डिजिटल सुशासन की ओर कदम महासमुंद जिले में प्रशासनिक कामकाज हुआ समयबद्ध और पारदर्शी।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Tags

वुमन

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Categories

  • Crime (30)
  • durghatna (1)
  • Education (14)
  • Entertainment (7)
  • forjary (1)
  • Health (14)
  • Legal (5)
  • Politics (5)
  • Social (38)
  • Uncategorized (295)
  • आप बीती (1)
  • एग्रीकल्चर (2)
  • धर्म (1)

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Recent

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।
  • अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन संपन्न।
  • श्री अनुप कुमार सतपथी जी बिलासपुर में बने एस ई सी आर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी।
  • जशपुरिया ‘रात्रे’ का ‘अंधेरे’ में तीर: – पत्रकार को ₹ 50 लाख का नोटिस।
  • पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज।
  • पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब।

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Latest News

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
Copyright 2026 — . All rights reserved. Aapkaadeshnews.in Powered by B4Festival