“इमाम हुसैन की याद में वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन”

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।। रायपुर_ 5/7/2025 _ रायपुर के कोटा में बढ़ते कदम के द्वारा संचालित संजीवनी वृद्धिआश्रम में पहुँच कर करबला के महानायक इमाम हुसैन की शहादत की याद में इंसानियत और सेवा का संदेश देते हुए वैदिक ग्रुप की प्रबंध निदेशक (एमडी) सैय्यद सलमा ने शनिवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनों को पौष्टिक भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में सैय्यद सलमा ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल, मिठाइयाँ तथा गरम भोजन अपने हाथों से परोसा। इस अवसर पर उन्होंने कहा—

“इमाम हुसैन ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर जो बलिदान दिया, वह हमें सच्चाई और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। आज का यह सेवा कार्य उनकी कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का एक छोटा-सा प्रयास है।”

भोजन वितरण के दौरान वृद्धाश्रम के केयर टेकर श्री जे. बी. एस. मूर्ति ने कहा—

“सैय्यद सलमा जी द्वारा समय-समय पर बुजुर्गों के लिए किए जाने वाले इन सेवा कार्यों से सभी को आत्मीय सुख की अनुभूति होती है। उनकी यह पहल दूसरों के लिए भी उदाहरण है।”


कार्यक्रम में वैदिक ग्रुप के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने सैय्यद सलमा और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अपनेपन का एहसास होता है।

कार्यक्रम के अंत में सैय्यद सलमा ने कहा—

“हम सभी को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इमाम हुसैन का संदेश हर धर्म और समाज के लोगों को एकजुटता, न्याय और मानव सेवा का पाठ पढ़ाता है।”


इस अवसर पर वृद्धाश्रम में विशेष दुआ भी की गई और सभी ने करबला की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *