ब्रेकिंग न्यूज़ | महासमुंद से बड़ी खबर..बालाजी होटल में पुलिस की दबिश –18 जुआरी गिरफ्तार, 7 लाख 64 हज़ार की नकदी जब्त।

“महासमुंद सिटी कोतवाली के प्रभारी शरद दुबे नें पुलिस टीम के सांथ होटल में मारा छापा”

“बालाजी होटल छत्तीसगढ़ में हुए कोल स्कैम के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के दोस्त अजय नायडू का बताया जा रहा है”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

महासमुंद। सूत्र से मिली जानकारी अनुसार   रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में देर रात पुलिस ने रेड मारकर 18 जुआरियों को पकड़ा है। मौके से 7 लाख 64 हजार कैश, 10 वाहन और 19 मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल के एक कमरे में लंबे समय से जुए का दौर चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने देर रात दबिश दी, जहां कई लोग ताश के पत्तों पर मोटी रकम लगा रहे थे। पुलिस को मौके से नकदी, ताश के पत्ते एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

पकड़े गए जुआरियों में भाजपा पार्षद के पति और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुऐ एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया

सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे को मोबाइल पर सूचना मिली कि कोयला घोटाले का मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के दोस्त अजय नायडू के रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में जुआ का खेल चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रायपुर रोड स्थित बाला जी होटल पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों को संचालित करने को लेकर चर्चा में रह चुका है।

थाना प्रभारी ने एक टीम तैयार की और तड़के गुरुवार की रात करीब 1.30 बजे बालाजी होटल के तीसरी मंजिल पर बने हाॅल में दबिश दी।

मौके पर भाजपा के वार्ड नंबर 19 के पार्षद के पति बादल मक्कड़,अभिषेक जैन, कांग्रेस से जुड़े ग्राम पंचायत खरोरा के सरपंच पुत्र कुणाल चंद्राकर, कांग्रेस नेता का भतीजा रणवीर सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता मेहुल सूचक, रवि ज्वैलर्स के रवि राठी, जमीन के खरीदी, बिक्री करने वाले कृष्ण कुमार साहू, बोरवेल्स संचालक तुषार चौहान, हितेश चौहान, विपिन चंद्राकर, राहुल जैन, करण चोपड़ा, शशांक जैन, आनंद कामदार और राजेश को होटल में कार्डपत्ती खेलते पकड़ लिया गया ।

पुलिस ने मौके से 7 लाख 64 हजार कैश, 19 मोबाइल और अलग-अलग जगह पर खड़े किए गए 10 वाहनों को जब्त कर सभी को जुआ एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है।

इनमें से भाजपा पार्षद के पति  एवं ट्रांसपोर्ट कारोबारी बादल मक्कड़ और कांग्रेस कार्यकर्ता मेहुल सूचक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जमानत दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *