फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी में     निःशुल्क प्रशिक्षण

फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 31 मई तक करा सकते हैं पंजीयन

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

का उपक्रम

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //महासमुंद, 26 मई 2025/ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुन्द द्वारा फॉस्ट फूड स्टॉल उद्यमी के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें फास्ट फुड के साथ केक व आइसक्रीम भी बनाना सिखाया जाएगा। 12 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ 05 जून से किया जाएगा। प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।  
बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि जिले के 18 से 45 वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुॅंच कर या कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में बी.पी.एल.राशन कार्ड की दो फोटो कॉपी, आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता हेतु अंकसूची की फोटो कॉपी शामिल है। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर सुबह 10 बजे से 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *