“अवैध रेत भंडारण के खिलाफ़ कलेक्टर रायपुर एवं खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही”

समोदा,कुटेला में लगभग 11 लाख अर्थदंड 4710 घन मीटर अवैध रेत जब्त,नोटिस जारी

आपका आदेश न्यूज़।। रायपुर _: जनपद पंचायत आरंग के क्षेत्र में लगे ग्राम समोदा,कुटेला (कुरूद),में कुल 7 लोगों के द्वारा अवैध रेत भंडारण करना पाया गया जिसे जब्त कर सरपंच के सुपुर्द किया गया है।

जांच में तहसीलदार आरंग श्रीमति सीता शुक्ला,नायब तहसीलदार श्री सिदार एवं प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री रघुनाथ भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
अवैध भंडारण वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है,नियमानुसार अर्थदंड जमा कराई जाएगी।

अवैध भंडारण करने वालों में राजेंद्र चंद्राकर,रवि चंद्राकर,रामेश्वर चंद्राकर,गिरीश साहू,गोवर्धन चंद्राकर,लव चंद्राकर,संजय विश्वास एवं अनिल चंद्राकर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *