“अभियान अंतर्गत 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं से हितग्राहियों को संतृप्त किया जायेगा“
“कलेक्टर बीएस उइके ने ली प्रेस वार्ता“

आपका आदेश न्यूज़।। गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के संबंध में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ 02 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सर्वागीण विकास तथा अंतिम व्यक्ति को पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों से संतृप्त किया जाना है।
जिले में यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक चलेगा।
इसके अंतर्गत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी जिले में कर ली गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, जिला जनसर्म्पक अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
