“देहरादून में गोल्ड जीतकर लौटे अयान ख्वाजा का रायपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत”
“सम्पूर्ण भारत मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर अयान ख्वाजा ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर गोल्ड मैडल जीता“
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

रायपुर छत्तीसगढ़ जुलाई 2025 / देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल 2025 की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में हाइएस्ट स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल जीतने वाले छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा का आज रायपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
अयान ख्वाजा जैसे ही रायपुर पहुँचे, स्टेशन पर पहले से मौजूद सैकड़ों लोग बाजे-गाजे के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्साहित होकर नाचते हुए उनके स्वागत में जुटे। परिजन, शुभचिंतक, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिकों के अलावा, कई मीडिया प्रतिनिधि भी इस ऐतिहासिक क्षण को कवर करने के लिए स्टेशन पहुँचे थे।

अयान की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव की भावना है। लोगों ने फूल-मालाएँ पहनाकर और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया और हर कोई इस स्वर्णिम सफलता का साक्षी बनने के लिए उमड़ पड़ा।
अयान ख्वाजा की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ ने यह भी दिखा दिया कि प्रदेश को अपने होनहार खिलाड़ियों पर कितना गर्व है।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।