“दाई-बबा दिवस“ 04 जून को मनाया जाएगा, थीम “हमारे बुजुर्ग – हमारी धरोहर”

आपका आदेश न्यूज़।।महासमुंद 03 जून 2025 / महासमुंद में 04 जून को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत “दाई-बबा दिवस“ का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष दिवस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत मनाया जाएगा। इस वर्ष “दाई-बबा दिवस“ की थीम “हमारे बुजुर्ग – हमारी धरोहर“ रखी गई है, जिसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान को बढ़ावा देना एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने घर के बुजुर्गों को इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में अवश्य लेकर आएं। प्रत्येक विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सीएचओ, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी को मेले में लेकर आएं। आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के लिए सुविधाएं, जैसे बैठने की व्यवस्था, छाया, शुद्ध पेयजल आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मेले में बुजुर्गों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसमें रक्तचाप, रक्त शर्करा, मोतियाबिंद की जांच, हड्डियों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य एवं संज्ञानात्मक परीक्षण शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखंडों को इस आयोजन की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।