“छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा 29 मई से “

“आपका आदेश न्यूज़” रायपुर 27 मई । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2025 दिनांक 29 मई 2025 से प्रारंभ होगी। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा दिनांक 12 जून 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर जिले के परीक्षार्थियों के लिए उर्दू कन्या उ. मा. वि. शास्त्री बाजार, रायपुर में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 29 मई को गणित, 31 मई को सामाजिक विज्ञान, 02 जून को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य संस्कृत, 04 जून को सामान्य हिन्दी, 05 जून को विशिष्ट उर्दू एवं 10 जून को विज्ञान के प्रश्न-पत्र होंगे।
   हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 29 मई को रसायन,लेखा शास्त्र , इतिहास, 31 मई को व्यवसाय अध्ययन, गणित/जीव विज्ञान, भूगोल, 02 जून को अर्थ शास्त्र, भौतिकी, 04 जून को विशिष्ट उर्दू, 05 जून को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य हिन्दी, 10 जून को राजनीति शास्त्र एवं 12 जून को समाज शास्त्र के पर्चे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *