“कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण”

“कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं”
आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //कवर्धा, 15 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद जिला अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतत्रंता संग्राम सेनानियां और उनके बलिदानों को याद किया।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ध्वजारोहण उपरांत उन्होंने जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि आज़ादी की यह विरासत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और इसे संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, श्री नरेन्द्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।