आपका आदेश न्यूज़। कवर्धा, 30 मई 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कवर्धा में शनिवार 31 मई 2025 को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से ग्राम तारो (खैरबना) स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित होगा।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय कवर्धा के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संस्था द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यह शिविर जनहित में आयोजित किया गया है तथा इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को संस्थान में उपस्थित होकर रक्तदान कर सकते हैं।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
