“हज-2026 के लिए हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन संपन्न”

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन एवं सदस्य मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2026 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का, हज हाउस मुम्बई में सेंट्रलाइज्ड मोड पर ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन दिनांक 13/08/2025 को किया जाकर चयनित एवं प्रतिक्षा सूची के हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध कराइ गई है । उन्होंने बताया की, हज-2026 के लिए राज्य से कुल 889 हज आवेदको के आवेदन प्राप्त हुए। हज-2026 के लिए राज्य से 597 कंफर्म एवं 292 प्रतीक्षा सूची के हज यात्रियों का चयन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।