राज्य स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स अलंकरण समारोह राजभवन मे संपन्न हुआ।
महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के स्काउट गाइड को किया सम्मानित
राज्यपाल ने स्काउट गाइड को सम्मानित कर पर्यावरण व प्रकृति को बचाने किया प्रेरित
महासमुन्द जिले के 108 स्काउट, गाइड को मिला राज्यपाल पुरस्कार

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //महासमुन्द 26 मई 2025 राज्य स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स अलंकरण समारोह राजभवन मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल रमेन डेका रहे। उन्हाेंने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउर, गाइडर, रोवर, रेंजर और स्काउट गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। महासमुन्द जिले के 49 स्काउट 55 गाइड 4 रोवर कुल 108 स्काउट, गाइड, रोवर को राज्यपाल अलंकरण समारोह से सम्मानित किया। जिला से स्काउट गाइड के प्रभारी के रूप में जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं राज्य की ओर से डी.ओ.सी. गाइड लीनू चन्द्राकर एवं गिरीश पाढ़ी राजभवन में उपस्थित हुये। राज्यपाल रमेन डेका ने स्काउट गाइड को संबांधित करते हुए कहा कि इस जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति औऱ पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जवाबदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सकि्रय योगदान देना चाहिए उन्हाेंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्ताें परिजनाें को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

श्री डेका ने सम्मान प्राप्त होने पर स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स अपने आदर्श वाक्य तैयार रहो केवल एक नारा नहीं बल्कि एक जीवन पद्वति है, जो सेवा अनुशासन और जिम्मेदारी के मुल्याें को साकार करता है। स्काउटिंग युवाओ को अच्छे नागरिक आत्मनिभर्र और समाजोपयोगी व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को लेकर निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। असफलता मिलने पर भी पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि अनुभव से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। रमेन डेका जी ने छत्तीसगढ़ के स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स के द्वारा आपदा प्रबंधन, पर्यावरण व जल संरक्षण, वृक्षारोपण साइबर अपराध जागरूकता , जातीय भेदभाव जैसे विषयाें पर समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासो की सराहना की। उन्हाेंने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयाें एवं महाविद्यालयाें में रोवर रेंजर इकाईयाें के पंजीयन और दल गठन पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल , राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव को बधाई दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने एवं आभार प्रदर्शन राज्य सचिव कैलाश सोनी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रशन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्वार्थ कोमल परदेशी, सहित स्काउटर गाइडर उपस्थित थें। महासमुन्द जिला से 108 स्काउट, गाइड, रोवर को राज्य अलंकरण समारोह से नवाजे जाने पर जिला संघ के समस्त पदाधिकारियाें ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी स्काउट गाइड रोवर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालाें मे जिला मुख्य आयुक्त एवं छ.ग.बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला सलाहकार दाउलाल चन्द्राकर, राज्य मुख्यालय आयुक्त राहुल चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष गण जय पवार, आनंद साहू, अशोक अग्रवाल, धर्मशीला दास, सौरिन चन्द्रसेन, सुधा साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार लहरे, जिला आयुक्त गाइड अमी रूफस, डीएमसी रेखराज शर्मा, मुख्यालय आयुक्त नंदकिशोर सिन्हा, रामकुमार साहू, अंजली बरमाल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष साहू, लीलिमा साहू, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, डी.आे.सी. लीनू चन्द्राकर, अवधेश विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र नायक, सह सचिव राजीव तिवारी, संयुक्त सचिव अर्चना तिवारी, गिरीश पाढ़ी, जिला मीडिया प्रभारी तुलेन्द्र सागर, पूर्व डी ओ सी. कमल लुनिया, सुरेन्द्र मानिकपुरी, सुशील शर्मा, मधु तिवारी, पंकज हरपाल, कौशलेन्द्र वैष्णव, पूर्णानंद मिश्रा, रोवर लीडर योगेश्वर डड़सेना, ब्लाक सचिव लता वैष्णव, शेषनारायण साहू, झनेश साहू, विवेकानंद दास, यशवंत चौधरी, रामकुमार नायक, लेखराम साहू, चन्द्रकांता ठाकुर, पुरी हरपाल, कुसुम कोटक, राधेश्याम चौधरी, दिलिप निषाद, गिरिश गजेन्द्र, हिरेन्द्र साहू, रूपा पांडेय ने बधाई दी है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।