
आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //कवर्धा, 12 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान“ की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम रन अगेन्स ड्रग्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाने के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 13 अगस्त 2025 को सुबह 06ः30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी करपात्री जी स्टेडियम ग्राउण्ड कवर्धा में होगा। इस अवसर पर सभी नागरिकों, युवाओं, छात्रों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों से इस जन-जागरूकता दौड़ में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
