आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में
तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे रहेगी संचालित
आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ // महासमुंद 27 मई 2025/ मानसून सत्र 2025 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2025 से की जाएगी। आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 तथा ई-मेल msamund.cg.@nic.in है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर (मो.नं. 73895-77569) एवं सहायक नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रमोद कुमार (मो. नं. 75871-68979) होंगे। जिले में वर्षा काल प्रारम्भ से वर्षा काल समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगी।
तत्कालीन व्यवस्था के तहत माह जून एवं जुलाई के लिए तीन-तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 1 से 30 जून तक प्रथम पाली में प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक श्रीमती गीता चंद्राकर डा.ए.औ. राज्य कर वृत्त विभाग व लिंक कर्मचारी श्रीमती किरण ढीढी सहायक वर्ग-03 शिक्षा विभाग एवं कु. सपना चौहान भृत्य, शिक्षा विभाग व लिंक कर्मचारी श्रीमती मंजुलता तारक भृत्य, पशु चिकित्सा विभाग की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह द्वितीय पाली में दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक श्री गुलाब खेस्स ध्रुव मुख्य लिपिक आबकारी विभाग व लिंक कर्मचारी श्री हेमन्त अजगरा सहायक वर्ग-03, राज्य कर वृत्त विभाग एवं श्री प्रशांत नायक भृत्य, आबकारी विभाग व लिंक कर्मचारी श्री गोविंद सिंह पैकरा भृत्य, राज्यकर वृत्त तथा तृतीय पाली में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक श्री देवराज सिंह ठाकुर सहायक वर्ग-03, महिला एवं बाल विकास व लिंक कर्मचारी श्री ओम प्रकाश ध्रुव सहायक ग्रेड-03 जिला अंत्यावसायी एवं श्री महेश पटेल भृत्य महिला एवं बाल विकास व लिंक कर्मचारी श्री सूर्यकांत ध्रुव भृत्य स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह 1 से 31 जुलाई 2025 तक के लिए माह जून में ड्यूटीरत कर्मचारियों में से लिंक कर्मचारियों का संलग्न के रूप में एवं संलग्न कर्मचारियों का लिंक कर्मचारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है तथा कार्यावधि यथावत रहेगी। नियंत्रण कक्ष वर्षा समाप्ति की अवधि तक कार्यरत होगा। संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।