आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
आपका आदेश न्यूज़ //महासमुन्द, 19 मई 2025 मानसून 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। यह नियंत्रण कक्ष ’1 जून 2025’ से वर्षा ऋतु की समाप्ति तक ’कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 20’ में कार्यशील रहेगा।
इस आपदा नियंत्रण कक्ष का ’दूरभाष क्रमांक 07723-223505’ तथा ’ईमेल आईडी msamund.cg@nic.in है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़ अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि, मकान क्षति एवं फसल क्षति की जानकारी शासन को प्रतिदिन ’प्रातः 9ः00 बजे’ तक भेजना अनिवार्य है। यह जानकारी प्रपत्र 1 एवं ’प्रपत्र-2’ के माध्यम से राहत आयुक्त कार्यालय के ’दूरभाष नम्बर 0771-2223471, ’’फैक्स नम्बर 0771-2223472’, तथा वेबसाइटhttp://cg.nic.in/varsha पर अपलोड की जाएगी।
आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर (मो.नं.-73895-77569) को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा श्री प्रमोद कुमार (मो. नं.- 75871-68979) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
