जिले के 126342 कृषकों के खाते में 25.68 करोड़़ की राशि अंतरित ।

महासमुंद,13 मार्च 2026 //
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम की राजधानी गुवाहाटी से जारी की गई। जिसमें भारत में 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी कृषकों को रू. 18640 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया।


महासमुन्द जिले के 126342 कृषकों के खाते में 25.68 करोड़़ की राशि हस्तांतरण हुई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विकास किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुन्द एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुन्द के संयुक्त तत्वाधान में कृशि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुन्द में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत शेर श्री हरेन्द्र साहु, सरपंच ग्राम पंचायत मोरधा श्रीमति चंपेश्वरी साहु एवं अन्य अतिथि उपस्थित हुए।
साथ ही जिले के कलेक्टर श्री विनय लंगेह, उप संचालक कृषि श्री एफ.आर कश्यप, सहायक संचलाक कृषि श्री परमजीत कवंर, कृषि विज्ञान केंन्द्र के वरिश्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.आर.एल. शर्मा, वैज्ञानिक डॉ.साकेत दुबे, डॉ.कुणाल चंद्राकर, डॉ. मुकेश पाण्डेय, डॉ.समरथ बघेल, डॉ.शिल्पा लकरा, डॉ. पुनिथा कार्तिकेयन, प्रोग्राम सहायक (कम्प्यूटर), श्री कमलकांत लोधी, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं आस-पास ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अंतर्गत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके उपरांत पपीते की उन्नत खेती, मृदा स्वास्थ्य हेतु केंचुवा खाद उत्पादन तकनीक, उन्नत सस्य तकनीक, मशरुम उत्पादन तकनीक, कृषि जैव विविधता एवं सरंक्षण, रबी फसलों में पौध नियंत्रण, स्वायल हेल्थ कार्ड, फसल अवशेश प्रबंधन, जैविक खाद प्रबंधन, दलहन तिलहन एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिले के सभी विकासखण्डों में भी पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र कृषकों को लाभांवित किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत समस्त कृषक परिवार को प्रत्येक चार माह में 2000 एवं वर्ष में 6000 रूपये कृशि आदान सामग्री बीज, खाद एवं दवाई हेतु प्रोत्साहन राशि सीधे किसान के खाते में हस्तांतरण किया जाता है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
