पण्डरिया शक्कर कारखाना में नॉन-शेयरधारक कृषकों के लिए खुली “क” वर्ग सदस्यता।
कवर्धा _सितंबर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पण्डरिया, जिला-कबीरधाम ने यह निर्णय लिया है कि पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना का विक्रय करने वाले और आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए अपने क्षेत्र सहायकों के माध्यम से गन्ने का सर्वे करवा चुके नॉन-शेयरधारक कृषक, शक्कर कारखाना पण्डरिया के’क’वर्ग के शेयरधारी सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए इन कृषकों को शेयर वितरण किया जाएगा।

उक्त नॉन-शेयरधारक कृषक को ’’क’’ वर्ग के शेयरधारी सदस्य बनाये जाने के लिए दिए गए निर्देशानुसार सदस्यता फार्म जमा करना होगा। सदस्यता फार्म की जांच के बाद प्रति शेयर सदस्यता शुल्क 2 हजार रुपए एवं प्रवेश शुल्क 100 रुपए कुल 2,100 रुपए की मनी रसीद कृषकों को कार्यालयीन समय में कारखाना आकर जमा करनी होगी।
शेयर सदस्यता फार्म से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के क्षेत्र सहायकों से संपर्क किया जा सकता है। ’’क’’ वर्ग के शेयरधारी सदस्य बनने के लिए सदस्यता फार्म, आधार कार्ड की छायाप्रति, गन्ने के खेत की बी-1, पी-2 की छायाप्रति, वर्ष 2025-26 के सर्वे पत्रक की छायाप्रति, सदस्य की वर्तमान पासपोर्ट फोटो, शपथ पत्र/घोषणा पत्र (10 स्टाम्प पेपर में), नामिनी का आधार कार्ड की छायाप्रति दस्तावेज आवश्यक है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।