कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत सीईओ सहित भ्रमण दल के सदस्य भी हुए शामिल

आपका आदेश न्यूज़ // महासमुंद,17 मई 2025//ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आज ‘आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक सहित भ्रमण दल के 5 सदस्य शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल से हुआ और यह शहर के प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी।
इस रैली में स्काउट-गाइड के बच्चों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, देशप्रेम नारों और देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।
रैली के दौरान सभी ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया। लोगों के चेहरों पर देश के प्रति समर्पण और गर्व की झलक स्पष्ट रूप देखा जा सकता था। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सिरपुर जैसी ऐतिहासिक नगरी में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी नागरिक एकजुट हो के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में भारत माता की जय घोष,वंदे मातरम के साथ भाग लिया।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
