“अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही”
30 लीटर कच्ची शराब, स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आपका आदेश न्यूज़।।महासमुंद 10 जून 2025//कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं उपायुक्त आबकारी, उ.द. रायपुर संभाग श्री अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बसना श्री मनोज खांडे के विशेष मार्गदर्शन में आज मंगलवार को आबकारी विभाग द्वारा वृत्त बसना अंतर्गत अहम कार्यवाही की गई।
ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के कब्जे से 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत ₹1,06,000) जब्त की गई। वहीं, ग्राम बेलडीही पाठर निवासी चंद्रमणि मिरि के कब्जे से 15 बल्क लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹3,000) बरामद की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 46(1), 46(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
इस कार्रवाई में ग्राम बेलडीही पाठर के ग्रामीणों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान में आबकारी वृत बसना प्रभारी श्री दरसराम सोनी, आबकारी उपनिरीक्षक साकरा वृत्त प्रभारी श्री एच.के. त्रिपुड़े, पिथौरा वृत्त प्रभारी श्री मिर्जा जफर बेग, एवं प्रधान आरक्षक राज किशोर पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।