वन खेल परिसर महासमुंद में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन।
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद कर खिलाड़ियों को दिया सन्देश”
।। आपका आदेश न्यूज़ ।।
महासमुंद 25 दिसंबर 2025/ वन खेल परिसर महासमुंद में आयोजित लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आज सुबह 11 बजे समापन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।



सुबह पाली के कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने कहा कि _
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव तीन स्तरों पर आयोजित हो रहा है, जिसमें ग्राम और शहरों से अनेक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा ने कहा कि _
प्रारंभ में लोगों के मन में यह भ्रांति थी कि इस तरह का खेल आयोजन कैसे होगा, लेकिन सांसद खेल महोत्सव ने सभी शंकाओं को दूर कर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। गांव से लेकर संसदीय क्षेत्र तक खेलों का आयोजन होने का अर्थ है जनता की व्यापक भागीदारी। यह आयोजन सीखने, खेलने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। आयोजन ने खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने कहा कि _
स्वस्थ शरीर के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। सांसद खेल महोत्सव बच्चों और युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का एक बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज देश और राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में याद करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर श्री महेंद्र सिक्का, श्री आनंद साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री महेंद्र जैन, श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी, श्री देवीचंद राठी, श्री अरविंद प्रहरे, श्री श्याम साहू, एसडीएम श्रीमती अक्षा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। द्वितीय पाली में विजेता खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर विजयी टीम एवं खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।