शिवसेना जिला इकाई द्वारा जनहित के मुद्दों पर जिलाधीश महोदय को दिया गया ज्ञापन।
।।आपका आदेश न्यूज़।।
बिलासपुर छत्तीसगढ़ :–शिवसेना के जिला प्रमुख मुकेश देवांगन के नेतृत्व में शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश महोदय से मिलकर शहर के जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन दिया गया । जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे रखी गई है।

(1) बिलासपुर शहर के अधिकांश रोड की हालत जर्जर हो चुका है जिसके कारण शहर वासियों को आने-जाने में बहुत ही तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और धूल डस्ट भी बहुत हो रही है जिसके कारण लोगों की स्वास्थ्य एवं आंखों की रोशनी खराब हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए शहर की सभी जर्जर रोड़ो को तत्काल बनाया जाए।


(2) शहर के नगर निगम से लगा हुआ तालाबों का तत्काल सौंदरीकरण किया जाए साथी मामा भांजा तालाब शहर के बीचों बीचो स्थित है जो की कई वर्षों से ऐसे ही पड़ा हुआ है इसको हम एक धरोहर के तौर पर इसका ऐसा सौंदर्य करण किया जाए जो लोगों के देखने का आकर्षक लगे जैसे की बंधवा तालाब को बनाया गया है देखने लायक घूमने लायक इस तर्क पर मामा भांजा तालाब को भी बनाया जाए एवं जल संरक्षण के दिशा में भी तालाबों को बचाने से लाभ मिलेगा।
(3) नगर निगम परिसीमन क्षेत्र मैं कई वर्षों से रोड नाली बिजली पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं लगभग 7 से 8 वर्ष हो चुके हैं परिसीमन हुए जो ग्राम पंचायत को नगर निगम में शामिल किया गया था वहां पर रोड नाली बिजली पानी की समस्या आज भी बना हुआ है इन सब सुविधाओं से उस क्षेत्र की जनता आज भी वंचित है जबकि नगर निगम द्वारा इनसे टैक्स बराबर असूल किया जा रहा है लेकिन सुविधा के नाम से पूरा जीरो है तो आपसे विनम्र निवेदन है की नगर निगम परिसीमन क्षेत्र पर रोड नाली बिजली पानी की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
(4) शहर की स्थित एवं मोहल्ले में बनाई जा रही नाली एवं डिवाइड निर्माण की जा रही है जो कि पूरा गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है इस नाली डिवाइडर के निर्माण में नाम मात्र के लिए राड लगाई जा रही है वह भी 8 M 10 M का राड लगाया जा रहे हैं उसकी गैपिंग भी बहुत बड़ी-बड़ी है साथ ही उस निर्माण में सीमेंट का मात्रा कम और रेत का मात्रा ज्यादा डाला जा रहा हैं इस निर्माण का तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। और गुणवत्ता से बनवाया जाए ।
(5)नगर निगम द्वारा रोड के साइड में लगे छोटे दुकानदारों का सामान निगम प्रशासन द्वारा जप्त किया जाता है एवं दुकानों से ₹2000 चालन लिया जाता है जो की बहुत ही गलत है जो रोड के किनारे में है उनको भी परेशान किया जाता है इसके साथ ही फल ठेला लगाने वाले व्यापारियों को लगातार निगम प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है और उनका सामान सहित ठेला जब किया जाता है जबकि फल ऐसा चीज है एक से दो दिन में खराब हो जाते हैं इसमें छोटे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है इसको बंद किया जाए ।
आज की ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कौशल प्रदेश सचिव , मुकेश देवांगन जिला प्रमुख, नवीन यादव पूर्व जिला प्रमुख, रेवती यादव जिला प्रमुख महिला सेना, नीलमणि कौशिक जिला उप प्रमुख, कमलेश गुप्ता नगर उप प्रमुख, शुभम गुप्ता आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।