जनहित में थाना टिकरापारा टीम के द्वारा एक पहल : नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने हेतु प्रेरित किया और गुड टच, बैड टच की जानकारियां भी बतलाई।

।। आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।।

(टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल)

रायपुर छत्तीसगढ़ :_ थाना टिकरापारा की टीम नें कल जनहित को ध्यान में रखते हुए बोरिया खुर्द हाई स्कूल हनुमान नगर में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल ने बताया कि विद्यालयों एवं समुदायों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, जिससे युवाओं को सही दिशा प्रदान की जा सके।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप निरीक्षक शशि पैकरा ,आरक्षक भारतेंद्र साहू , खेमलाल कौशिक महिला आरक्षक पुष्प लता परस्ते द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने हेतु प्रेरित किया और गुड टच बैड टच की जानकारी दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया तथा जागरूक नागरिक बनने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य एस के साव हेड मास्टर उपेन्द्र साहू और शिक्षक आशुतोष झा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

थाना टिकरापारा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *