” की टू सक्सेस अकैडमी” में “दिव्यांगो के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाए” दी जा रही है।

।।आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।।


रायपुर छत्तीसगढ़ _: दिव्यांगो के लिए छग टेट, व्याख्याता , छग सेट और सहायक प्राध्यापक की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के अग्रणी कोचिंग संस्था “ की टू सक्सेस अकैडमी “ में दिव्यांगो के लिए निःशुल्क कक्षाए दी जा रही है , इस संस्था के संस्थापक श्री होरी लाल यादव स्वयं दिव्यांग है इसीलिए सभी दिव्यंगो के तकलीफ को समझते हैं,अतः उनको पता है की दिव्यंगो को हमेशा आर्थिक परेशानी होती है और इसी कारण वे प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी अच्छी कोचिंग से नहीं कर पाते है , लेकिन अब उनको हताश और परेशान होने की जरुरत नहीं है , छत्तीसगढ़ के अग्रणी कोचिंग संस्था “ की टू सक्सेस अकैडमी “ में दिव्यंगो के लिए निःशुल्क कक्षाए उपलब्ध करा रही है।

यही हैं संस्था के संस्थापक श्री होरी लाल यादव जी जो स्वयं दिव्यांग है। इसीलिए सभी दिव्यंगो के तकलीफ को भलीभांति समझते हैं।

इस संस्था में अभी छग टेट, व्याख्याता , छग सेट और सहायक प्राध्यापक की कक्षाए चल रही है , जिसमे सभी दिव्यांग ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा में प्रवेश ले सकते है l अगले साल शिक्षक और सहायक प्राध्यापक की भर्ती होने वाली है , इसे ध्यान में रख कर दिव्यांग छात्रो को विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संस्था के प्रमुख होरी लाल यादव का मानना है की दिव्यांगो के लिए सरकारी पेंशन प्रयाप्त नहीं है , अगर सरकार उनके लिए कुछ करना चाहती है तो उनको नौकरी प्रदान करे , क्योंकि नौकरी से ही उनका जीवन सुखमय होगा , हम अपने छोटे से संसथान के माध्यम से योग्य दिव्यंगो को सरकारी नौकरी पाने के योग्य बनाने का छोटा सा प्रयास कर रहे है , यह एक छोटी शुरुवात है इससे देखकर अन्य कोचिंग संस्था भी भविष्य में दिव्यंगो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे
निःशुल्क कक्षाए प्राप्त करने के लिए छात्रो को कंचन गंगा फेस 2 , दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित ऑफिस में एक बार आना होगा , फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

“ की टू सक्सेस अकैडमी “ एक निजी संस्था , जिसको किसी प्रकार से सरकारी या अन्य निजी संस्था से सहयोग प्राप्त नहीं होता है , यहाँ अन्य सामान्य छात्रो से शुल्क लिया जाता है जिससे संस्था का संचालन होता है और दिव्यंगो को निःशुल्क शिक्षा दे पाते है।

इस संस्था का पूर्व परिणाम शानदार रहा है अभी तक 95 सहायक प्रध्यापक, 10 ग्रंथपाल , 6 क्रीडा अधिकारी, 20 व्याख्याता चयनित हो चुके है तथा 260 नेट , 230 छग सेट उत्तीर्ण कर चुके है , ऐसे शानदार रिजल्ट देने वाले संस्थान में दिव्यंगो को अपना भविष्य सवारने का मौका दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *