“राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 17 अक्टूबर को”

//आपका आदेश न्यूज़ //


महासमुंद, 9 अक्टूबर 2025/ जिले के पुलिस थाना एवं चौकियों से आबकारी एक्ट के तहत जब्त कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि कुल 133 वाहन जिनमें 28 दोपहिया वाहन, 4 चारपहिया वाहन एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। उक्त वाहनों की स्क्रैप नीलामी 17 अक्टूबर 2025 को की जाएगी।
प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक निर्धारित की गई है तथा निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक है। इसी दिन निविदा/नीलामी की कार्यवाही 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक किया जाएगा। नीलामी की शर्तें एवं विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय महासमुंद एवं रक्षित केंद्र परसदा, एम.टी.ओ शाखा से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *