“अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जिला जेल का निरीक्षण”
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //


महासमुंद 29 सितम्बर 2025/ जिला जेल महासमुंद में आज अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री अक्षा गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, तहसीलदार श्री जुगल किशोर, सहायक जेल अधीक्षक श्री मुकेश प्रसाद कुशवाहा, जेल चिकित्साधिकारी श्री महेन्द्र चैधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों ने सभी बैरकों का दौरा कर बंदियों की समस्याओं की जानकारी ली, जिनमें विधिक सहायता, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जेल सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। कमेटी ने समग्र व्यवस्था को संतोषजनक पाया।
बैठक में बंदियों के स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता, जेल के विस्तारीकरण हेतु भूमि हस्तांतरण, नए बैरकों के निर्माण, आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मुलाकात कक्ष की स्थापना, बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सरायपाली में 300 क्षमता वाले उप-जेल निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण एवं प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।