शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव का आकस्मिक निरीक्षण।

“सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुँचने के दिए निर्देश”


“विलंब से शाला पहुंचने पर दो शिक्षकों को नोटिस जारी”

//आपका आदेश न्यूज़//

महासमुंद, 9 अक्टूबर 2025/ बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव का बुधवार को जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा एवं ए.पी.सी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 103 विद्यार्थी पंजीकृत पाए गए एवं 4 शिक्षकों में से 02 शिक्षक अनुपस्थित थे।

इस दौरान प्रार्थना सभा में शिक्षिका श्रीमती नीलम साहू तथा पालक प्रतिनिधि श्रीमती लोकेश्वरी ध्रुव उपस्थित रहीं। सहायक शिक्षक श्री तिलक पटेल प्रातः 10ः15 बजे विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रधान पाठक श्रीमती दिव्या देवांगन 10ः20 बजे तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थी विकास सूचकांक प्रदर्शित पाया गया तथा दैनंदिनी एवं समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्यापन कार्य संचालित हो रहा है। शाला में सामाजिक अंकेक्षण 7 अक्टूबर को किया गया है।  इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी पाया गया कि मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी तक नहीं किया गया है, जिस पर तत्काल जांच कर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी पालक-शिक्षक बैठक की कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *