अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन संपन्न।

“अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद तबरेज खान नें कार्यक्रम की अध्यक्षता की “

।। आपका आदेश न्यूज़ ।।

महासमुंद जिला…

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के
निर्देशानुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 को जिलास्तरीय अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमे जिला के 157 बच्चो को आयोग के द्वारा प्रसस्ती पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद को मुख्यतिथि के ओहदे से शामिल किया गया । मोहम्मद तबरेज खान अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष को कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया । इसके लिए तबरेज खान के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे जी एवं सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्री नंदकिशोर सिन्हा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के नोडल श्री हेमेंद्र आचार्य प्राचार्य सेजेस सहायक नोडल श्रीमती तरीका कुंजाम सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला उर्दू इंचार्ज शेख रशीद कुरैशी , जनाब अब्दुल निशार खान और हनीफ अली भी कार्यक्रम मे अपनी महती भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *